रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मेंटर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक ने कहा है कि फ्रेंचाइजी के समर्थकों ने उन्हें अपने ही किसी सदस्य की तरह अपना लिया है। कार्तिक ने कहा कि फ्रेंचाइजी के फैन्स के साथ उनके रिश्ते ने उनके सफर को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है।
कार्तिक ने आईक्योओओ के 'क्वेस्ट टॉक' पॉडकास्ट के आने वाले एपिसोड में कहा, "आरसीबी के फैन्स ने मुझे वो बनाया जो मैं आज हूं। उन्होंने मुझे अपने ही इलाके के बेटे की तरह अपना लिया। मैंने इसका खूब आनंद लिया। एक पल जिसे मैं दोबारा जीना चाहूंगा, वह है आरसीबी का आईपीएल जीतना। मुझे लगता है कि वह एक शानदार पल था, एक यादगार पल।"
दिनेश कार्तिक ने कहा कि आरसीबी के माहौल को मजबूत और शानदार बनाने में संजय बांगर और माइक हेसन ने अहम भूमिका निभाई थी। 2022 में, संजय बांगर और माइक हेसन ने आरसीबी के लिए एक काफी संतुलित टीम चुनने में अच्छा काम किया था। हम प्लेऑफ तक पहुंचने में तो कामयाब रहे, लेकिन कभी भी उस आखिरी बाधा को पार नहीं कर पाए। इसके बाद आरसीबी ने एंडी फ्लावर और मो बोबाट को नेतृत्व टीम में शामिल किया। हमें इन दोनों के नेतृत्व में अच्छे परिणाम मिले हैं।
कार्तिक ने कहा, "हाल के दिनों में, जिस व्यक्ति ने मुझ पर सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है और जिससे मैंने बहुत कुछ सीखा है—वह हैं मो बोबाट। मुझे लगता है कि वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास बेहतरीन सोच और ज्ञान है। उन्होंने काफी संघर्षों का सामना करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। वह बहुत ही विनम्र स्वभाव के हैं।"
एंडी फ्लावर के बारे में कार्तिक ने कहा, "वह अब तक के सबसे बेहतरीन कोच हैं। अगर सिर्फ नतीजों के नजरिए से देखें, तो उनके आस-पास भी कोई नहीं है। वह जीतने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि आरसीबी में एक अच्छा कल्चर है। यह हमारे खेलने के तरीके, हमारे बर्ताव और हमारी तैयारियों में साफ झलकता है।"
कार्तिक ने कहा, "हाल के दिनों में, जिस व्यक्ति ने मुझ पर सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है और जिससे मैंने बहुत कुछ सीखा है—वह हैं मो बोबाट। मुझे लगता है कि वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास बेहतरीन सोच और ज्ञान है। उन्होंने काफी संघर्षों का सामना करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। वह बहुत ही विनम्र स्वभाव के हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
दिनेश कार्तिक आरसीबी के साथ 2015 और 2022 से 2024 तक रहे। आईपीएल 2025 में आरसीबी ने उन्हें टीम का मेंटॉर और बल्लेबाजी कोच बनाया, और उसी सीजन आरसीबी ने अपना पहला खिताब जीता। बतौर कोच दिनेश कार्तिक ने आरसीबी के खिलाड़ियों से काफी प्रशंसा पाई है।