Jitesh Sharma: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा विदर्भ प्रो टी-20 लीग में एनईसीओ मास्टर ब्लास्टर की कप्तानी कर रहे हैं। पहले मैच में हार के बाद उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है।

Advertisement

विदर्भ प्रो टी20 लीग में शुक्रवार को खेले गए एक मैच में भारत रेंजर्स ने एनईसीओ मास्टर ब्लास्टर पर 23 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। एनईसीओ मास्टर ब्लास्टर टीम के कप्तान जितेश शर्मा भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके। हालांकि, आने वाले मैचों में उन्होंने बल्लेबाज के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Advertisement

मैच के बाद जितेश शर्मा ने कहा, "विदर्भ लीग में यह हमारे लिए सीखने का दौर है। यह हमारा पहला साल है और स्वाभाविक रूप से, गलतियां होंगी। लेकिन, महत्वपूर्ण यह है कि हम सीखें और सुधार करें। आईपीएल पूरी तरह से एक अलग लीग है और इसकी सीधे तुलना नहीं की जा सकती, लेकिन हम यहां अपने मानकों और कौशल के स्तर को निश्चित रूप से बढ़ा सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "आज कुछ गलतियां बल्लेबाजी में हुईं। लेकिन, हम सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। हमने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाजी इकाई को अधिक जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर मैं बस यही चाहता हूं कि युवा खिलाड़ी खेल का आनंद लें और अनुभव के माध्यम से आगे बढ़ें।"

एनईसीओ मास्टर ब्लास्टर शनिवार को नागपुर टाइटन्स से और रविवार को नागपुर हेरोज से भिड़ेगा। जितेश शर्मा ने कहा, "अगले मैच के लिए हमारी योजना, बेहतर क्रिकेट खेलना और जीत पर ध्यान केंद्रित करना है।"

उन्होंने कहा, "आज कुछ गलतियां बल्लेबाजी में हुईं। लेकिन, हम सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। हमने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाजी इकाई को अधिक जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर मैं बस यही चाहता हूं कि युवा खिलाड़ी खेल का आनंद लें और अनुभव के माध्यम से आगे बढ़ें।"

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार