इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच मुंबई इंडियंस (एमआई) ने स्पिनर अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को अपने साथ जोड़ा है। घुटने में चोट के कारण अंकोलेकर को इस सीजन से बाहर बैठना पड़ा है। 21 वर्षीय कृष 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर टीम में शामिल हुए हैं।

Advertisement

6 नवंबर 2024 को जन्मे कृष दाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। दाएं हाथ तेज गेंदबाज कृष टीम में विविधता लाते हैं। इसके साथ ही निचले क्रम के बल्लेबाज के तौर पर उपयोगी पारी खेल सकते हैं।

Advertisement

कृष भगत ने पिछले 2 साल मुंबई इंडियंस के साथ ट्रायल दिया है। आईपीएल 2026 के प्री-सीजन से ही वह एमआई के खेमे में एक सपोर्ट बॉलर के तौर पर साथ रहे हैं। एमआई ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी टीम में भगत का चयन काम के प्रति उनकी लगन के कारण हुआ है, जिसे हमेशा उन्होंने ट्रेनिंग सेशन में दिखाया। कृष डीवाई पाटिल टी20 कप 2026 में रिलायंस टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

6 नवंबर 2024 को जन्मे कृष दाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। दाएं हाथ तेज गेंदबाज कृष टीम में विविधता लाते हैं। इसके साथ ही निचले क्रम के बल्लेबाज के तौर पर उपयोगी पारी खेल सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल की शुरुआत खराब रही है। इस सीजन एमआई शुरुआती 4 में से 1 ही मैच जीत सकी है। इस टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से जीत के साथ अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। एमआई को उसके तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 27 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस टीम को 18 रन से शिकस्त दी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार