ICC T20 World Cup: पाकिस्तान को शनिवार को सुपर-8 के अपने आखिरी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद भी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होना पड़ा। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को पत्रकारों के कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। उनसे कप्तानी छोड़ने से जुड़ा भी सवाल पूछा गया।

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान अली आगा से एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या वह खुद कप्तानी छोड़ देंगे या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उन्हें हटाएगा।

Advertisement

इसके जवाब में आगा ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने विश्व कप में उतना अच्छा नहीं खेला जितना हमें खेलना चाहिए था। मुझे लगता है कि अभी लिया गया कोई भी फैसला भावनात्मक होगा। हम वापस जाकर कुछ समय लेंगे और फिर जरूरी फैसला लेंगे।"

आगा से एक पत्रकार ने सवाल किया, "माइक हेसन कप्तान बनाते हैं और कप्तान को हटाते हैं। चयन में उनके बहुत सारे वोट होते हैं और प्लेइंग 11 में उनकी बहुत सारी राय होती है। क्या आपको लगता है कि वह ज्यादा हावी हो रहे हैं, और वह आपको एक डमी कप्तान के तौर पर दिखा रहे हैं?"

इसके जवाब में आगा ने कहा, "समस्या यह है कि अगर मैं इसका जवाब नहीं दूंगा, तो आपकी बेइज्जती होगी, लेकिन मेरी बात सुनिए। जब ​​कोई टीम बनती है, तो वह एक टीम गेम होता है। यह किसी एक व्यक्ति के फैसले से नहीं बनती। यह सभी लोगों के फैसलों का नतीजा होता है।"

सलमान आगा का बतौर कप्तान और बल्लेबाज इस विश्व कप में असफल रहे हैं। वह 6 पारियों में सिर्फ 60 रन बना पाए। कप्तान के तौर पर भी उनके फैसले प्रभावी नहीं रहे। उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है।

Advertisement

इसके जवाब में आगा ने कहा, "समस्या यह है कि अगर मैं इसका जवाब नहीं दूंगा, तो आपकी बेइज्जती होगी, लेकिन मेरी बात सुनिए। जब ​​कोई टीम बनती है, तो वह एक टीम गेम होता है। यह किसी एक व्यक्ति के फैसले से नहीं बनती। यह सभी लोगों के फैसलों का नतीजा होता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

रिपोर्ट के मुताबिक, हेड कोच माइक हेसन ने सलाह दी है कि पाकिस्तान को कुछ सीनियर खिलाड़ियों से आगे बढ़ते हुए युवा प्रतिभाओं में निवेश करना चाहिए और मॉडर्न टी20 क्रिकेट की बदलती जरूरतों के अनुरूप टीम का पुनर्गठन करना चाहिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार