दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट रोमांचक दौर में पहुंच गया है। शनिवार टेस्ट का आखिरी दिन है। दोनों टीमों के सामने जीत का अवसर और हार का डर है। साथ ही, ड्रॉ की भी संभावना है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने कहा है कि आखिरी दिन मैच का परिणाम आएगा।

रिकल्टन ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि जीत या हार होगी। कोई ड्रॉ नहीं होगा। ड्रॉ मतलब ट्रॉफी साझा करना होगा। ऐसी संभावना बन सकती है। पिच बैटिंग के लिए खराब नहीं हुई है। हालांकि, यह काफी स्लो था। और गेंद भी साफ तौर पर सॉफ्ट थी, इसलिए इनफील्ड को बीट करना काफी मुश्किल था। तो शायद तीनों परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि नई गेंद से रन और विकेट मिलेंगे। अगर ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य हासिल करने जाती है, तो यह इसमें एक फैक्टर हो सकता है। उनके लिए पूरे दिन बैटिंग करना एक बड़ी चुनौती होगी, खासकर एक धीमे, निचले खराब होते विकेट पर।"

हेड कोच शुकरी कॉनराड पर रिकल्टन ने कहा, "वह हमेशा सकारात्मकता की तरफ जाते हैं। उनका मानना है कि हमें जो भी मिला है, वो काफी होगा और उसे काफी होना ही चाहिए। कप्तान टेम्बा बावुमा भी इस पर भरोसा करते हैं। वह हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि टीम के लिए हर दिन कुछ खास करने का मौका होता है। कल किसी न किसी को कुछ खास करने का मौका मिलेगा।"

टेस्ट मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 329 रन बना सकी थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाकर 100 रन की अहम बढ़त हासिल की थी। दूसरी पारी में 181 पर 5 विकेट खो चुकी दक्षिण अफ्रीका के लिए रिकल्टन और वियान मुल्डर ने छठे विकेट की साझेदारी में 154 रन की साझेदारी कर स्कोर 335 तक पहुंचाया था। इसी स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रिकल्टन 101 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद मुल्डर अकेले पड़ गए। आखिरी विकेट के रूप में आउट होने से पहले मुल्डर ने शतक लगाया। वह 115 रन बनाकर आउट हो गए।

अगर रिकल्टन रन आउट नहीं हुए होते और मार्को जानसेन सहित निचले क्रम के बल्लेबाजों का उपयोगी अंशदान आया होता तो दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 387 की जगह 450 या उससे ऊपर हो सकता था।

टेस्ट मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 329 रन बना सकी थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाकर 100 रन की अहम बढ़त हासिल की थी। दूसरी पारी में 181 पर 5 विकेट खो चुकी दक्षिण अफ्रीका के लिए रिकल्टन और वियान मुल्डर ने छठे विकेट की साझेदारी में 154 रन की साझेदारी कर स्कोर 335 तक पहुंचाया था। इसी स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रिकल्टन 101 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद मुल्डर अकेले पड़ गए। आखिरी विकेट के रूप में आउट होने से पहले मुल्डर ने शतक लगाया। वह 115 रन बनाकर आउट हो गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार