विमेंस एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 130 रन लगाए हैं।

Advertisement

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुनीबा अली महज 2 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटीं। इसके बाद शवाल जुल्फिकार और गुल फिरोजा ने दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 24 रन जोड़े। जुल्फिकार 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, फिरोजा 21 रन बनाकर आउट हुईं।

आयशा जफर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 7 रन बनाकर चमारी अटापट्टू का शिकार बनीं। सदाफ शमास का बल्ला भी खामोश रहा और वह महज 8 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान फातिमा सना ने अंत के ओवरों में मोर्चा संभाला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 47 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, तुबा हसन 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। फातिमा ने तुबा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 38 रनों की अटूट साझेदारी निभाई, जिसके बूते पाकिस्तान टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

श्रीलंका की गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। चमुदी प्रबोधा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में महज 25 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं, कप्तान चमारी अटापट्टू ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। सुगंधिका कुमारी भी 20 रन खर्च करके एक विकेट निकालने में सफल रहीं।

आयशा जफर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 7 रन बनाकर चमारी अटापट्टू का शिकार बनीं। सदाफ शमास का बल्ला भी खामोश रहा और वह महज 8 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान फातिमा सना ने अंत के ओवरों में मोर्चा संभाला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 47 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, तुबा हसन 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। फातिमा ने तुबा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 38 रनों की अटूट साझेदारी निभाई, जिसके बूते पाकिस्तान टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन:मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू और सादिया इकबाल।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार