साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली क्वींस के खिलाफ 29 रन से बड़ी जीत हासिल की।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 156 रन बनाए। प्रिया पुनिया ने निशिका सिंह के साथ पहले विकेट के लिए 28 गेंदों में 31 रन की साझेदारी की। प्रिया 15 गेंदों में 3 चौकों के साथ 16 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद टीम ने 33 के स्कोर पर तनिष्का सिंह (0) का भी विकेट गंवा दिया।

यहां से तनीषा सिंह ने निशिका सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 82 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 115 के स्कोर तक पहुंचाया। निशिका 41 गेंदों में 8 चौकों के साथ 50 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। निशिका ने 42 गेंदों में 64 रन बनाए। उनकी इस पारी में 10 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, कप्तान श्वेता सेहरावत ने 19 रन की नाबाद पारी खेली।

विपक्षी खेमे से मेधावी बिधूड़ी ने 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं, सुमिति सोनी ने 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इनके अलावा, दीक्षा शर्मा को 1 विकेट हाथ लगा।

यहां से तनीषा सिंह ने निशिका सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 82 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 115 के स्कोर तक पहुंचाया। निशिका 41 गेंदों में 8 चौकों के साथ 50 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। निशिका ने 42 गेंदों में 64 रन बनाए। उनकी इस पारी में 10 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, कप्तान श्वेता सेहरावत ने 19 रन की नाबाद पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

मोनिका 19 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि निधी महतो ने 55 गेंदों में 63 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रूपाली विश्व मोहन, मयूरी सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दीक्षा नागर ने 2 विकेट झटके।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार