महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज हो चुका है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच उद्घाटन मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 270 रन का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 14 के स्कोर पर स्मृति मंधाना के रूप में टीम को पहला झटका लगा। मंधाना 8 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ओपनर प्रतिका रावल और हरलीन देओल ने दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। रावल 59 गेंद पर 1 छक्का और 3 चौके की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुईं।

Advertisement

देओल ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। टीम का स्कोर जब 120 था, हरलीन 64 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुईं। हरमनप्रीत कौर 21, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स शून्य पर आउट हुईं। ऋचा घोष भी 2 रन बनाकर आउट हो गईं। भारतीय टीम 27 ओवर में 124 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने सातवें विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। अमनजोत कौर ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वह 56 गेंद पर 1 छक्का और 5 चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुईं।

आठवें विकेट के लिए दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा के बीच 21 गेंद पर 42 रन की साझेदारी हुई। दीप्ति शर्मा पारी की आखिरी गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हुईं। 53 गेंदों पर खेली इस अहम पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। स्नेह राणा 15 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहीं।

देओल ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। टीम का स्कोर जब 120 था, हरलीन 64 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुईं। हरमनप्रीत कौर 21, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स शून्य पर आउट हुईं। ऋचा घोष भी 2 रन बनाकर आउट हो गईं। भारतीय टीम 27 ओवर में 124 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने सातवें विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। अमनजोत कौर ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वह 56 गेंद पर 1 छक्का और 5 चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुईं।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका के लिए इनोका रानाविरा ने 4, उदेशिका प्रबोधिनी ने 2 विकेट लिए। कप्तान चमारी अट्टापचट्टू और अचिनी ने 1-1 विकेट लिए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार