भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप का आगाज जीत के साथ किया है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेले गए महिला वनडे विश्व कप के उद्घाटन मैच में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस (डीएलएस) नियम के आधार पर श्रीलंका को 59 रन से हरा दिया। भारतीय टीम की जीत की हीरो ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने बल्ले और गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया।

Advertisement

श्रीलंका को जीत के लिए डीएलएस नियम के तहत 271 रन का लक्ष्य दिया गया था। श्रीलंका की पूरी टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर सिमट गई और 59 रन से हार गई। श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। निलाक्षी दि सिल्वा ने 35 और हर्षिता समाराविक्रमा ने 29 रन की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकीं।

Advertisement

भारत के लिए बल्ले से कमाल करने वाली दीप्ति शर्मा ने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया। दीप्ति ने 10 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए। स्नेह राणा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए। क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 14 के स्कोर पर स्मृति मंधाना के रूप में टीम को पहला झटका लगा। मंधाना 8 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ओपनर प्रतिका रावल और हरलीन देओल ने दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। रावल 59 गेंद पर 1 छक्का और 3 चौके की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुईं।

देओल ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। टीम का स्कोर जब 120 था, हरलीन 64 गेंद पर 48 रन बनाकर आउट हुईं। हरमनप्रीत कौर 21, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स शून्य पर आउट हुईं। ऋचा घोष भी 2 रन बनाकर आउट हो गईं। भारतीय टीम 27 ओवर में 124 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने सातवें विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। अमनजोत कौर ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वह 56 गेंद पर 1 छक्का और 5 चौके की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुईं।

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 14 के स्कोर पर स्मृति मंधाना के रूप में टीम को पहला झटका लगा। मंधाना 8 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ओपनर प्रतिका रावल और हरलीन देओल ने दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। रावल 59 गेंद पर 1 छक्का और 3 चौके की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुईं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय टीम ने 47 ओवर में 8 विकेट पर 269 रन बनाए। बारिश की वजह से मैच 50 की जगह 47 ओवर का खेला गया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार