श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीत हासिल की है। शुरुआती 2 मैच गंवाकर सीरीज पहले ही हार चुकी पाकिस्तान के लिए तीसरा मैच में जीत उसके आत्मविश्वास को निश्चित रूप से बढ़ाएगी।
रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। श्रीलंका की टीम 6 विकेट पर 113 रन बना सकी। श्रीलंका की तरफ से कप्तान चमारी अथापथु ने सबसे ज्यादा 34 रन की पारी खेली। 33 गेंदों की पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। इसके अलावा, संजाना काविंदी ने 20 और ईमेशा दुलानी ने 17 रन बनाए।
पाकिस्तान के लिए मोमिमा रियासत ने 2, जबकि उमे हानी, नशरा संधू, तुबा हसन, और आएशा जफर ने 1-1 विकेट लिए।
114 रन का लक्ष्य पाकिस्तान की टीम ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं आएशा जफर ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। 31 गेंदों पर खेली गई अपनी पारी में जफर ने 6 चौके लगाए। इसके अलावा, कप्तान और पारी की शुरुआत करने उतरीं मुनीबा अली ने 19 और शावल जुल्फिकार ने 21 रन की पारी खेली। सायरा जबीन ने नाबाद 12 रन बनाए।
श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी में भी कप्तान चमारी अथापथु ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा, कविशा दिल्हाड़ी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। निमाशा मीपागे को 1 विकेट मिला।
114 रन का लक्ष्य पाकिस्तान की टीम ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं आएशा जफर ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। 31 गेंदों पर खेली गई अपनी पारी में जफर ने 6 चौके लगाए। इसके अलावा, कप्तान और पारी की शुरुआत करने उतरीं मुनीबा अली ने 19 और शावल जुल्फिकार ने 21 रन की पारी खेली। सायरा जबीन ने नाबाद 12 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका ने पहला और दूसरा मैच 6-6 विकेट से जीतकर टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की।