महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हो रही है। इंग्लैंड में आयोजित हो रहा यह इवेंट टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण है। ऐसी कई खिलाड़ी हैं जो 2009 में शुरू हुए टी20 विश्व कप के पहले संस्करण का हिस्सा थीं और 2026 में होने वाले दसवें संस्करण का भी हिस्सा होंगी। ऐसे में, आइए देखते हैं कि किन दस क्रिकेटरों ने महिला टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेले हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी ने 2009 से 2024 के बीच कुल 47 मैच खेले हैं। इस दौरान 503 रन और 40 विकेट उनके नाम हैं। पेरी महिला टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं। पेरी 2026 टी20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स महिला टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। बेट्स ने 2009 से 2024 के बीच 42 मैच खेले हैं और 1,216 रन बनाने के साथ ही 11 विकेट लिए हैं। बेट्स भी 2026 टी20 विश्व कप खेल रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान एलिसा हिली ने 2010 से 2024 के बीच 42 मैच खेले और 1008 रन बनाए। विश्व कप में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में वह तीसरे स्थान पर हैं। हिली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुकी हैं।

टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली चौथी खिलाड़ी हैं। 2009 से 2024 के बीच हरमन ने 39 मैच खेले हैं। वह 726 रन बनाने के साथ ही 11 विकेट ले चुकी हैं।

न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने 2009 से 2024 के बीच 38 मैच खेले। उनके नाम 785 रन और 29 विकेट हैं। वह सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलवाड़ियों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं। सोफी संन्यास ले चुकी हैं।

Advertisement

वेस्टइंडीज की शेमेन कैंपबेल ने 2010 से 2024 के बीच 36 मैचों में 333 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं। वह सर्वाधिक मैच खेलने वालों की सूची में छठे स्थान पर हैं। वह आगामी विश्व कप का हिस्सा हैं।

वेस्टइंडीज की डियांड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर और ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। डियांड्रा डॉटिन ने 2009 से 2024 के बीच 35 मैचों में 770 रन बनाए हैं और 31 विकेट लिए हैं। डॉटिन आगामी विश्व कप का हिस्सा हैं। मेग लैनिंग ने 2012 से 2023 के बीच 35 मैचों में 992 रन बनाए। अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 4 विश्व कप जिताने वाली लैनिंग संन्यास ले चुकी हैं। स्टेफनी टेलर 2009 से 2024 के बीच 35 मैचों में 1014 रन बनाने के साथ ही 33 विकेट ले चुकी हैं और आगामी विश्व कप का हिस्सा हैं।

पाकिस्तान की निदा डार आठवें स्थान पर हैं। 2010 से 2024 के बीच 33 मैचों में उन्होंने 353 रन बनाने के साथ ही 28 विकेट लिए थे।

Advertisement

वेस्टइंडीज की डियांड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर और ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। डियांड्रा डॉटिन ने 2009 से 2024 के बीच 35 मैचों में 770 रन बनाए हैं और 31 विकेट लिए हैं। डॉटिन आगामी विश्व कप का हिस्सा हैं। मेग लैनिंग ने 2012 से 2023 के बीच 35 मैचों में 992 रन बनाए। अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 4 विश्व कप जिताने वाली लैनिंग संन्यास ले चुकी हैं। स्टेफनी टेलर 2009 से 2024 के बीच 35 मैचों में 1014 रन बनाने के साथ ही 33 विकेट ले चुकी हैं और आगामी विश्व कप का हिस्सा हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

दक्षिण अफ्रीका की ही क्लो ट्रायन दसवें स्थान पर है। 2010 से 2024 के बीच 31 मैचों में उनके 358 रन और 10 विकेट हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार