महिला टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के 12वें मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने लीड्स (इंग्लैंड) के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 7 रनों से हराया। वेस्टइंडीज से मिले 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की पूरी टीम 146 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी रही। डार्सी कार्टर और कैथरीन फ्रेजर ने मिलकर पहले विकेट के लिए 51 रनों की अहम साझेदारी निभाई। फ्रेजर को 20 रनों के स्कोर पर हेली मैथ्यूज ने पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान कैथरीन ब्राइस बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और बिना खाता खोले आउट हो गईं। सारा ब्राइस भी सिर्फ 4 और मेगन मैककोल 1 रन बनाकर आउट हुईं।

Advertisement

महिला टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज का शानदार प्रदर्शन जारी है। टूर्नामेंट के 12वें मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने लीड्स (इंग्लैंड) के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 7 रनों से हराया। वेस्टइंडीज से मिले 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की पूरी टीम 146 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 153 रन लगाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कियाना जोसेफ सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, कप्तान हेली मैथ्यूज 14 रन बनाने के बाद फ्रेजर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं। डिएंड्रा डॉटिन (14 रन) और जाहजारा क्लैक्सटन (16 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। शेमेन कैम्पबेल ने 26 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। अंत के ओवरों में स्टेफनी टेलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों में 47 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में टेलर ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार