महिला टी20 विश्व कप 2026 के 13वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 4 रनों से हराया। रोज बाउल के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 4 विकेट गंवाकर 136 रन ही बना सकी।

Advertisement

डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड की यह इस विश्व कप में लगातार दो हार के बाद पहली जीत है। आखिरी ओवर में आयरलैंड को 15 रनों की दरकार थी, लेकिन सूजी बेट्स ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए आयरलैंड को सिर्फ 10 रन ही बनाने दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एमी हंटर महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। हालांकि, इसके बाद कप्तान गैबी लुईस और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 110 रनों की शानदार साझेदारी निभाई।

Advertisement

कप्तान गैबी ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके लगाए। वहीं, ओर्ला ने 53 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 59 रन बनाए। रेबेका स्टोकेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं, तो लुईस लिटिल 5 और लिआ पॉल 8 रन बनाकर नाबाद रहीं। गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान अमेलिया केर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 2 विकेट निकाले। वहीं, रोजमेरी मैयर और ब्री इलिंग ने एक-एक विकेट चटकाया।

डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड की यह इस विश्व कप में लगातार दो हार के बाद पहली जीत है। आखिरी ओवर में आयरलैंड को 15 रनों की दरकार थी, लेकिन सूजी बेट्स ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए आयरलैंड को सिर्फ 10 रन ही बनाने दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एमी हंटर महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। हालांकि, इसके बाद कप्तान गैबी लुईस और ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 110 रनों की शानदार साझेदारी निभाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 38 रन जोड़े। अमेलिया 24 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, हॉलिडे ने 2 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। इजी शार्प ने 28 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 36 रनों का योगदान दिया, जबकि सूजी बेट्स ने अंतिम ओवरों में 12 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए। गेंदबाजी में आयरलैंड की ओर से ओर्ला ने 26 रन देकर 2 विकेट झटके, तो कारा मरे ने भी 2 विकेट हासिल किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार