आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ रविवार को एजबेस्टन में खेला गया हाई-वोल्टेज मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान को दोहरा झटका लगा है। मैच में धीमा ओवर-रेट बनाए रखने के कारण पाकिस्तानी टीम पर उसकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

आईसीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी ट्रुडी एंडरसन ने यह जुर्माना तब लगाया जब समय की छूट को ध्यान में रखने के बावजूद पाकिस्तानी टीम तय लक्ष्य से एक ओवर पीछे पाई गई। खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े नियमों के उल्लंघन से संबंधित है) के अनुसार, अगर कोई टीम तय समय में पूरे ओवर नहीं फेंक पाती, तो खिलाड़ियों पर प्रत्येक कम ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

Advertisement

ऑन-फील्ड अंपायर क्लेयर पोलोसक और जैकलीन विलियम्स, थर्ड अंपायर एलोइस शेरिडन और फोर्थ अंपायर सू रेडफर्न ने यह आरोप लगाया था, जिसके बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने अपनी गलती मानते हुए प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

भारत ने रविवार को बर्मिंघम में खेले गए इस मैच में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। महज 18 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवाने के बाद भारत को कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 91 रन जुटाए।

ऑन-फील्ड अंपायर क्लेयर पोलोसक और जैकलीन विलियम्स, थर्ड अंपायर एलोइस शेरिडन और फोर्थ अंपायर सू रेडफर्न ने यह आरोप लगाया था, जिसके बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने अपनी गलती मानते हुए प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 17 ओवरों में सिर्फ 106 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने 35 गेंदों में 5 चौकों के साथ 41 रन की पारी खेली। उनके अलावा, आलिया रियाज ने 18 रन जुटाए। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 4 ओवरों में 10 रन देकर 5 विकेट निकाले। श्री चरणी को 3 और शेफाली वर्मा को 1 विकेट हाथ लगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार