भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। पाकिस्तान पर दमदार जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद खुश नजर आईं।

Advertisement

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान पर दमदार जीत के बाद कहा, "मैं बहुत खुश हूं। सबसे पहले भारतीय फैंस को धन्यवाद देना चाहती हूं। स्मृति और दीप्ति का प्रदर्शन शानदार रहा। वे हमेशा टीम के लिए खड़ी रहती हैं। ऋचा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। मैं उसे पारी की शुरुआत में ही भेजना चाहती हूं, लेकिन टीम में उसका रोल निश्चित किया गया है। मैं उसकी बल्लेबाजी से बहुत खुश हूं।"

Advertisement

टीम की फील्डिंग पर हरमनप्रीत कौर ने कहा, "अगर आप सारे कैच पकड़ लेते हैं, तो आप मैच जीत जाते हैं। हमने जिस तरह से हमने फील्डिंग की, उससे बहुत खुश हूं। हर मैच अहम रहा है।"

मैच के दौरान हमरनप्रीत कौर को लंगड़ाते हुए देखा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल ठीक हूं।

मैच पर नजर डालें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय पारी की शुरुआत करने आई शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर टीम को धमाकेदार शुरुआत दी, लेकिन वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सकीं और उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गईं। जेमिमा रोड्रिग्स भी 1 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में जल्द ही आउट हो गईं।

स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 109 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर मंधाना का विकेट गिरा। मंधाना ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वह 44 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों पर 36 रन बनाए। पारी के आखिर में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 17 गेंदों पर 1 छक्का और 5 चौके की मदद से 34 रन बनाकर भारतीय पारी को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 तक पहुंचाया।

Advertisement

मैच पर नजर डालें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय पारी की शुरुआत करने आई शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर टीम को धमाकेदार शुरुआत दी, लेकिन वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सकीं और उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गईं। जेमिमा रोड्रिग्स भी 1 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में जल्द ही आउट हो गईं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने घातक गेंदबाजी की। दीप्ति ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। चरणी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 लिए। शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला। दीप्ति प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार