महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही है। भारतीय टीम ने अपने 2 शुरुआती मैचों में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है। दोनों मैचों में टीम इंडिया की जीत में सलामी बल्लेबाज और टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना का अहम योगदान रहा है। मंधाना ने दोनों मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है।

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 68 रन की पारी खेली थी और भारत की 64 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में मंधाना ने 47 गेंदों पर 1 छक्का और 11 चौकों की मदद से 74 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 209 रन बनाए थे और नीदरलैंड पर 95 रन से बड़ी जीत हासिल की थी।

Advertisement

मंधाना 23 मैचों में 2 अर्धशतकों की मदद से 142 रन बना चुकी हैं। वह विश्व कप में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। अगर वह इसी प्रदर्शन को 21 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में बरकरार रख सकीं, तो पूर्व कप्तान मिताली राज को पछाड़ सकती हैं।

दरअसल, महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में मिताली राज भारत की तरफ से दूसरी सफलतम बल्लेबाज हैं। मिताली ने 2009 से 2018 के बीच 24 मैचों की 23 पारियों में 726 रन बनाए हैं।

मंधाना 23 मैचों में 2 अर्धशतकों की मदद से 142 रन बना चुकी हैं। वह विश्व कप में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। अगर वह इसी प्रदर्शन को 21 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में बरकरार रख सकीं, तो पूर्व कप्तान मिताली राज को पछाड़ सकती हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मौजूदा समय में महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम है। हरमन ने 41 मैचों की 35 पारियों में 774 रन बनाए हैं। वह ओवरऑल सफल बल्लेबाजों की सूची में आठवें नंबर पर हैं और टॉप-10 में भारत की एकमात्र बल्लेबाज हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार