ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर जारी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस गंवा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम के नाम पर एक ही टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा बार टॉस हारने का 'अनचाहा रिकॉर्ड' जुड़ गया है।

Advertisement

इंग्लैंड ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 7 में से 6 बार टॉस गंवाया है। इस टीम ने अभियान के अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी की थी। इसके बाद अगले मुकाबले में आयरलैंड के विरुद्ध टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी को प्राथमिकता दी।

इसके बाद इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के विरुद्ध ग्रुप मुकाबलों में टॉस गंवाए। सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी सिक्के का उछाल इंग्लैंड के पक्ष में नहीं रहा था। हालांकि, सभी छह मैच इंग्लैंड ने अपने पक्ष में किए।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इससे पहले 3 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेले गए हैं, जिसमें हर बार ऑस्ट्रेलिया ने खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में इंग्लैंड इस बार इतिहास बदलना चाहेगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले 9 में से 6 संस्करण में ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।

एक तरफ इंग्लैंड ने 7 बार टॉस गंवाकर 'अनचाहा रिकॉर्ड' बनाया, तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलिस पेरी ने रिकॉर्ड बनाया, जो अपना 7वां विमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही हैं। एलिस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने के मामले में हमवतन एलिसा हीली की बराबरी पर आ गई हैं।

लॉर्ड्स के मैदान पर 27 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच हल्की हवा चल रही है, जिससे मौसम खेल के लिए अनुकूल बना हुआ है। पिच देखने में काफी अच्छी है और उस पर घास की समान परत मौजूद है। हालांकि, सतह के नीचे हल्का सूखापन है, जिससे संकेत मिलता है कि यहां हाई-स्कोरिंग मैच नहीं होगा। नई गेंद से ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिलने की संभावना है, जिससे शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों की परीक्षा हो सकती है।

एक तरफ इंग्लैंड ने 7 बार टॉस गंवाकर 'अनचाहा रिकॉर्ड' बनाया, तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलिस पेरी ने रिकॉर्ड बनाया, जो अपना 7वां विमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेल रही हैं। एलिस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने के मामले में हमवतन एलिसा हीली की बराबरी पर आ गई हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम सोफी मोलिनेक्स की कप्तानी में जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ और लूसी हैमिल्टन के साथ यह ऐतिहासिक मैच खेल रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार