भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 'हाई-वोल्टेज मैच' खेला जाएगा। फैंस इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्हें यकीन है कि 'विमेन इन ब्लू' यह मैच अपने नाम करेगी।

Advertisement

इस मुकाबले को लेकर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने 'आईएएनएस' से कहा, "भारत की बेटियों का जलवा चरम पर है। दोनों देशों के बीच सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और द्विपक्षीय मुकाबलों में भारत की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। चूंकि, भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों में रोमांच का स्तर अलग ही होता है, इसलिए इन दोनों पुराने प्रतिद्वंद्वियों के बीच होने वाले मुकाबलों का हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, हमें पूरा भरोसा है कि हम शानदार जीत हासिल करेंगे।"

Advertisement

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "1.4 अरब भारतीयों की शुभकामनाएं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ हैं। जब भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच होता है, तो उसमें एक अलग ही उत्साह होता है। इसलिए आज लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह भारतीय महिला टीम, यानी भारत की बेटियों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं कि भारत इस मुकाबले में पाकिस्तान को हराए। यह 1.4 अरब नागरिकों की इच्छा है। हम भी अपनी शुभकामनाएं और अग्रिम बधाई देते हैं।"

इस महिला वर्ल्ड कप में खेल रहीं नंदिनी शर्मा के कोच सुखविंदर सिंह बावा ने कहा, "भारत शत प्रतिशत इस मुकाबले को अपने नाम करेगा। हमारी टीम ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता है। टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है। मैं चंडीगढ़ में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देता हूं। मुझे खुशी है कि नंदिनी शर्मा भी इस वर्ल्ड कप में खेल रही हैं, जिन्हें मैंने ट्रेनिंग दी है। भारतीय टीम बहुत संतुलित है। चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, हम दोनों क्षेत्रों में बेहतर हैं। पाकिस्तान पर जीत तो छोड़िए, हम वर्ल्ड कप तक जीतकर आएंगे। मुझे उम्मीद है कि नंदिनी इस मुकाबले में खेलेंगी।"

मुंबई से क्रिकेट प्रशंसक अजय सुरेंद्र ने कहा, "जैसे हम पुरुष वर्ल्ड कप देखते हैं, उसी तरह से हमें महिलाओं का वर्ल्ड कप भी देखना चाहिए। हम चाहते हैं कि यह रोमांचक मुकाबला हो। अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है, तो 190-200 के बीच स्कोर कर सकता है। अगर पहले गेंदबाजी करनी पड़ी, तो टीम इंडिया को 120 रन के अंदर पाकिस्तान को समेटना होगा। मुझे लगता है कि भारत आसानी से पाकिस्तान को शिकस्त देगा।"

इस महिला वर्ल्ड कप में खेल रहीं नंदिनी शर्मा के कोच सुखविंदर सिंह बावा ने कहा, "भारत शत प्रतिशत इस मुकाबले को अपने नाम करेगा। हमारी टीम ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता है। टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है। मैं चंडीगढ़ में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देता हूं। मुझे खुशी है कि नंदिनी शर्मा भी इस वर्ल्ड कप में खेल रही हैं, जिन्हें मैंने ट्रेनिंग दी है। भारतीय टीम बहुत संतुलित है। चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी, हम दोनों क्षेत्रों में बेहतर हैं। पाकिस्तान पर जीत तो छोड़िए, हम वर्ल्ड कप तक जीतकर आएंगे। मुझे उम्मीद है कि नंदिनी इस मुकाबले में खेलेंगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

एक अन्य फैन ने कहा, "हमारी महिला टीम भी पुरुष टीम की तरह मजबूत है। स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया और कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। भारत यकीनन इस मुकाबले को अपने नाम करेगा। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले अलग ही स्तर के होते हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार