आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 326 रन बनाए। एशले गार्डनर ने शतक लगाया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी एशले गार्डनर की बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 326 रन बनाए।

Advertisement

गार्डनर ने 83 गेंद पर 1 छक्का और 16 चौका लगाते हुए 115 रन की पारी खेली। फोएबे लिचफिल्ड 31 गेंद पर 2 छक्के और 6 चौके की मदद से 45 रन बनाकर दूसरी शीर्ष स्करोर रहीं। किम गार्थ ने 37 गेंद पर 38, एल्सी पेरी ने 31 गेंद पर 33 रन और ताहिला मैक्ग्राथ ने 34 गेंद पर 26 रन बनाए।

गार्डनर शतक महिला वनडे विश्व कप इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक था। उन्होंने 77 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वहीं, गार्डनर की 115 रन की यह पारी छठे या उससे निचले क्रम में आकर महिला वनडे विश्व कप में खेली गई सबसे बड़ी पारी है। वनडे विश्व कप इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सर्वाधिक स्कोर 412 है, जो ऑस्ट्रेलिया में 1997 विश्व कप में बनाया था।

गार्डनर ने 83 गेंद पर 1 छक्का और 16 चौका लगाते हुए 115 रन की पारी खेली। फोएबे लिचफिल्ड 31 गेंद पर 2 छक्के और 6 चौके की मदद से 45 रन बनाकर दूसरी शीर्ष स्करोर रहीं। किम गार्थ ने 37 गेंद पर 38, एल्सी पेरी ने 31 गेंद पर 33 रन और ताहिला मैक्ग्राथ ने 34 गेंद पर 26 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड को इस मैच को जीतने के लिए इतिहास रचना होगा। महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े चेज का रिकॉर्ड 305 है। यह रिकॉर्ड श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अप्रैल 2024 में बनाया था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार