World Cup: भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच शुक्रवार को पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा। मैच से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से कप्तान नट सेवियर ब्रंट इस मैच से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह इंग्लैंड की कप्तानी टैमी ब्यूमोंट करेंगी।

Advertisement

34 साल की टैमी ब्यूमोंट पहली बार इंग्लैंड टी20 टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी।

Advertisement

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा, "स्कैन के बाद ही पता चल पाएगा कि ब्रंट सीरीज के बाकी मैचों में खेल पाएंगी या नहीं। उनकी जगह शीर्ष क्रम की बल्लेबाज मैया बाउचियर को ओवल में होने वाले मैच से पहले कवर के तौर पर टी20आई टीम में शामिल किया गया है।"

बल्लेबाजी ऑलराउंडर नट ने ट्रेंट ब्रिज में भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 66 रन की पारी खेली थी। इस मैच में इंग्लैंड को 97 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में ब्रंट ने 13 रन बनाए थे। इस मैच में भी इंग्लैंड 24 रन से हारी थी। दूसरे मैच के दौरान ही ब्रंट को कमर में चोट लगी थी।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम ने इस सीरीज में अपने प्रदर्शन से इंग्लैंड को चौंकाया है। भारत ने पहले टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना सर्वाधिक स्कोर 210 रन बनाया था। इस मैच में मंधाना ने अपने करियर का पहला शतक लगाया था और भारत को 97 रन से बड़ी जीत दिलाने में मदद की थी।

बल्लेबाजी ऑलराउंडर नट ने ट्रेंट ब्रिज में भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 66 रन की पारी खेली थी। इस मैच में इंग्लैंड को 97 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में ब्रंट ने 13 रन बनाए थे। इस मैच में भी इंग्लैंड 24 रन से हारी थी। दूसरे मैच के दौरान ही ब्रंट को कमर में चोट लगी थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है। भारत के पास शुक्रवार को ओवल में होने वाले तीसरे मैच में जीत के साथ ही सीरीज जीतने का मौका है। चौथा टी20 मैच 9 जुलाई को मैनचेस्टर और पांचवां मैच 12 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार