ICC Women: साउथ अफ्रीकी स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को भारत के खिलाफ मुकाबले के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आधिकारिक रूप से फटकार लगाई गई है। गुरुवार को विशाखापत्तनम में खेले गए महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी।

Advertisement

बाएं हाथ की 24 वर्षीय स्पिनर को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते पाया गया, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक भाषा, व्यवहार, हावभाव या आक्रामक प्रतिक्रिया से संबंधित है।

Advertisement

इस स्पिनर को आधिकारिक फटकार लगाई गई और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया। यह 24 महीने की अवधि में म्लाबा का पहला अपराध है।

आईसीसी के अनुसार, लेवल 1 के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार, अधिकतम मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और मामले की गंभीरता के आधार पर एक या दो डिमेरिट अंक हो सकते हैं।

यह घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई, जब म्लाबा ने हरलीन देओल को आउट किया। विकेट लेने के बाद, जब भारतीय बल्लेबाज मैदान से बाहर जा रही थीं, तो म्लाबा ने उन्हें 'गुडबाय' का इशारा किया।

आईसीसी ने बयान में कहा, "म्लाबा ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने मैच रेफरी की ओर से प्रस्तावित दंड को स्वीकारा है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं थी।"

Advertisement

यह घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई, जब म्लाबा ने हरलीन देओल को आउट किया। विकेट लेने के बाद, जब भारतीय बल्लेबाज मैदान से बाहर जा रही थीं, तो म्लाबा ने उन्हें 'गुडबाय' का इशारा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 48.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टीम के लिए 70 रन बनाए, जबकि नादिन डी क्लार्क ने नाबाद 84 रन बनाए। इसी के साथ विश्व कप 2025 में भारत को पहली हार का सामना करना पड़ा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार