टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हो रही है। इंग्लैंड में आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण है। पिछले 9 संस्करणों में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। ऑस्ट्रेलिया 6 बार विजेता रही है। बतौर कप्तान मेग लैनिंग सर्वाधिक सफल रही हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 4 बार चैंपियन बनाया है।

Advertisement

सबसे पहला महिला टी20 विश्व कप 2009 में इंग्लैंड में आयोजित हुआ था। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड चैंपियन बनी थी।

Advertisement

2010 में दूसरा टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। इस संस्करण में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलेक्स ब्लैकवेल थीं। 2012 में खेले गए तीसरे एडिशन को भी ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। श्रीलंका में हुए इस विश्व कप में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था। इस एडिशन में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान जोडी फील्ड्स थीं। मेग लैनिंग ने एक खिलाड़ी के रूप में ये विश्व कप खेला था।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया महिला टीम में कप्तान के कौर पर मेग लैनिंग का दौर शुरू हुआ। लैनिंग ने ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में 2014, 2018, 2020 और 2023 में टी20 विश्व कप का चैंपियन बनाया।

2010 में दूसरा टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। इस संस्करण में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलेक्स ब्लैकवेल थीं। 2012 में खेले गए तीसरे एडिशन को भी ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। श्रीलंका में हुए इस विश्व कप में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था। इस एडिशन में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान जोडी फील्ड्स थीं। मेग लैनिंग ने एक खिलाड़ी के रूप में ये विश्व कप खेला था।

Also Read: LIVE Cricket Score

तीन अन्य विजेताओं में इंग्लैंड (2009), वेस्टइंडीज (2016) और न्यूजीलैंड (2024) हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार