पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसके चलते आधिकारिक तौर पर फटकार लगाने के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।

Advertisement

यह घटना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीड्स में खेले गए मैच के दौरान पाकिस्तानी पारी के दूसरे ओवर में हुई। ओवर की दूसरी गेंद पर फिरोजा रन आउट हो गईं, जिसके बाद उन्होंने टीम डगआउट के पास गुस्से में अपना बल्ला और दस्ताने फेंक दिए।

Advertisement

फिरोजा को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के गलत इस्तेमाल से संबंधित है। चूंकि, यह 24 महीने की अवधि में फिरोजा का पहला अपराध था, इसलिए उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।

यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर सू रेडफर्न और वृंदा राठी, थर्ड अंपायर जैकलीन विलियम्स और फोर्थ अंपायर शथिरा जाकिर जेसी ने लगाया था।

फिरोजा ने अपना अपराध स्वीकार करने के साथ एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज की मैच रेफरी मिशेल परेरा की तरफ से प्रस्तावित सजा को मान लिया, जिसके चलते किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

लेवल-1 के उल्लंघन के लिए कम से कम आधिकारिक फटकार और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक की सजा हो सकती है।

Advertisement

फिरोजा ने अपना अपराध स्वीकार करने के साथ एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज की मैच रेफरी मिशेल परेरा की तरफ से प्रस्तावित सजा को मान लिया, जिसके चलते किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

Also Read: LIVE Cricket Score

शुरुआती चारों मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान 'ग्रुप-ए' की प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है। यह टीम खिताबी रेस से बाहर है। पाकिस्तान अपना अंतिम ग्रुप मुकाबला 27 जून को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार