भारतीय टीम ने महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपना पहला आईसीसी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर विश्व चैंपियन बनी। फाइनल में 87 रन की विस्फोटक पारी खेलने के साथ ही 2 विकेट लेने वाली शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

प्रतिका रावल के इंजर्ड होने के बाद सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा को एंट्री दी गई थी। इस युवा खिलाड़ी ने फाइनल में अपने प्रदर्शन से इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

Advertisement

प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद शेफाली ने कहा, "मैंने शुरुआत में कहा था कि भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने के लिए भेजा है। वो बात सच साबित हुई। मुझे बहुत खुशी है कि हमने आखिरकार वर्ल्ड कप जीत लिया। यह मेरे लिए एक बहुत ही यादगार पल है। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। ये मुश्किल जरूर था, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा था। मुझे विश्वास था कि अगर मैं खुद को शांत रखूं, तो मैं कुछ भी कर सकती हूं।"

उन्होंने कहा, "फाइनल मेरे लिए, पूरी टीम के लिए अहम था। मेरी कोशिश रन बनाने और टीम को जीत दिलाने की थी। मैंने अपनी योजनाओं पर काम किया। मुझे बहुत खुशी है कि वो पूरी हुईं। कप्तान हरमन और टीम का मुझे सहयोग मिला। सभी ने दिल खोलकर खेलने को कहा था। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।"

शेफाली ने सचिन तेंदुलकर का जिक्र करते हुए कहा, "जब मैंने सचिन सर को देखा, तो मुझे एक अलग ही उत्साह मिला। मैं सचिन सर से बात करती रहती हूं। वे मुझे हमेशा आत्मविश्वास देते हैं। वे क्रिकेट के उस्ताद हैं। मुझे उनसे बहुत प्रेरणा मिली।"

दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। दीप्ति ने विश्व कप के 9 मैचों में 22 विकेट लेने के साथ ही 7 पारियों में 3 अर्धशतक लगाते हुए 215 रन बनाए।

Advertisement

मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। शेफाली वर्मा 78 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 87 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। शेफाली ने मंधाना 45 के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 58 गेंद पर 58, ऋचा घोष ने 24 गेंद पर 34, जेमिमा रोड्रिग्स ने 24 और हरमनप्रीत कौर ने 20 रन की पारी खेली।

दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। दीप्ति ने विश्व कप के 9 मैचों में 22 विकेट लेने के साथ ही 7 पारियों में 3 अर्धशतक लगाते हुए 215 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने यादगार गेंदबाजी की। दाएं हाथ की इस स्पिनर ने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने 2 और एन. चरणी ने 1 विकेट लिए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार