भारत महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी और दिग्गज ऑल-राउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा है कि वह 28 अगस्त से दुबई में शुरू होने वाली महिला एशिया कप से पहले अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए 'द हंड्रेड' में सनराइजर्स लीड्स के साथ अपने समय का इस्तेमाल कर रही हैं।

Advertisement

दीप्ति ने जियोस्टार को बताया, "मैं इस टूर्नामेंट का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की कोशिश कर रही हूं ताकि मैं एशिया कप में अच्छी तरह तैयार होकर जा सकूं। मैं सनराइजर्स लीड्स के लिए अपना बेस्ट दे रही हूं, और इससे मुझे एक प्लेयर के तौर पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी और लंबे समय में टीम को भी फायदा होगा। 'द हंड्रेड' में खेलने से मुझे बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण, तीनों विभाग में अपनी स्किल्स पर काम करने का मौका मिल रहा है।"

उन्होंने कहा, "जब मुझे सनराइजर्स लीड्स के लिए चुना गया तो मैं बहुत उत्साहित थी, क्योंकि ऑरेंज मेरा पसंदीदा रंग है। इसलिए, जहां भी मैं ऑरेंज देखती हूं, मुझे हमेशा अच्छा लगता है। यहां लीड्स में अपने होम ग्राउंड पर खेलना विशेष है। ग्राउंड सनराइजर्स के फैन्स से भरा हुआ है। मैं जहां भी मैं देखती हूं, मुझे ऑरेंज ही दिखता है।"

दीप्ति ने कहा, "मुझे लगता है कि फैन्स भी हमें अपने घर पर अच्छा परफॉर्म करते हुए देखकर एन्जॉय कर रहे होंगे। एक टीम के तौर पर, हम सच में एक-दूसरे के योगदान की तारीफ करते हैं, चाहे वह अच्छी पारी हों या गेंदबाजी स्पेल। हम एक ग्रुप के तौर पर इसका मजा ले रहे हैं। हम इन अनुभवों से जितना ज्यादा सीखेंगे, हमारे लिए उतना ही अच्छा होगा।"

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने से मिलने वाले दबाव और सम्मान पर दीप्ति ने कहा, "भारत के लिए खेलना उनके लिए गर्व का सबसे बड़ा पल है। जब आप नीली जर्सी पहनते हैं, तो यह आपको अपने लिए, अपने परिवार के लिए और अपने देश के लिए गर्व से भर देता है। यह सिर्फ एक जर्सी नहीं है। यह सालों की कड़ी मेहनत और त्याग का नतीजा है। जब उम्मीदें ज्यादा होती हैं और आप देश के लिए कुछ कर पाते हैं, तो वह एहसास खास होता है। इसके साथ एक जिम्मेदारी भी आती है, लेकिन यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसका हम सभी स्वागत करते हैं। हर कोई चाहता है कि हम एक टीम के तौर पर सफल हों और हमें समर्थन करने वाले फैंस को खुशी दें। यही वह चीज है जो हमें हर बार मैदान पर कदम रखते हुए अपना श्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करती है।"

दीप्ति ने कहा, "मुझे लगता है कि फैन्स भी हमें अपने घर पर अच्छा परफॉर्म करते हुए देखकर एन्जॉय कर रहे होंगे। एक टीम के तौर पर, हम सच में एक-दूसरे के योगदान की तारीफ करते हैं, चाहे वह अच्छी पारी हों या गेंदबाजी स्पेल। हम एक ग्रुप के तौर पर इसका मजा ले रहे हैं। हम इन अनुभवों से जितना ज्यादा सीखेंगे, हमारे लिए उतना ही अच्छा होगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

दीप्ति ने कहा कि विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी फरवरी 2027 में खेली जाएगी। इसलिए अभी, मेरा फोकस 'द हंड्रेड' पर है। विमेंस एशिया कप 28 अगस्त से शुरू हो रहा है, और यह भारतीय टीम के लिए एक जरूरी टूर्नामेंट है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार