Nadine de Klerk: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने शुक्रवार को डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। नादिन डी क्लार्क ने गेंद के साथ बल्ले से भी अपना शानदार योगदान दिया।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। टीम के लिए अमेलिया केर और जी कमलिनी के रूप में सलामी जोड़ी ने 5 ओवरों में 21 रन की साझेदारी की।

अमेलिया केर 4 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद नैट साइवर-ब्रंट (4) भी जल्द आउट हो गईं। इस टीम ने 35 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए थे।

यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जी कमलिनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 28 रन जुटाकर टीम को 63 रन तक पहुंचाया। कमलिनी 32 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि कौर ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

टीम 67 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से सजीवन सजना ने निकोला कैरी के साथ पांचवें विकेट के लिए 49 गेंदों में 82 रन जुटाकर टीम को 149 के स्कोर तक पहुंचाया। कैरी 29 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि सजीवन ने 25 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 45 रन बनाए। विपक्षी खेमे से नादिन डी क्लर्क ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि लॉरेन बेल और श्रेयंका पाटिल ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में अंतिम चार गेंदों पर 20 रन बनाकर नादिन डी क्लर्क ने आरसीबी को रोमांचक जीत दिलाई। इस टीम को स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस (25) की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.5 ओवरों में 40 रन की साझेदारी की। कप्तान मंधाना 18 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद टीम ने 65 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए।

यहां से नादिन डी क्लार्क ने अरुंधति रेड्डी के साथ छठे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया। रेड्डी 25 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

इसके जवाब में अंतिम चार गेंदों पर 20 रन बनाकर नादिन डी क्लर्क ने आरसीबी को रोमांचक जीत दिलाई। इस टीम को स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस (25) की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 3.5 ओवरों में 40 रन की साझेदारी की। कप्तान मंधाना 18 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद टीम ने 65 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी खेमे से निकोला कैरी और अमेलिया केर ने 2-2 विकेट निकाले। इनके अलावा, साइवर ब्रंट, शबनीम इस्माइल और अमनजोत कौर को 1-1 विकेट हाथ लगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार