Chinelle Henry: यूपी वॉरियर्ज़ ने डब्ल्यूपीएल 2025 के लिए वेस्टइंडीज़ की बल्लेबाज़ चिनेल हेनरी को एलिसा हीली की जगह इंज़री रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया और यूपीडब्ल्यू की कप्तान हीली के दाएं पैर में स्ट्रेस इंज़री हुई है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

Advertisement

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने हेदर ग्रैम और किम गार्थ को क्रमशः सोफ़ी डिवाइन और केट क्रॉस की जगह अपनी टीम में शामिल किया है। जहां डिवाइन ने क्रिकेट से ब्रेक लिया है, वहीं क्रॉस दिसंबर 2024 में हुई पीठ की चोट से उबर नहीं पाई हैं। इन सभी तीनों खिलाड़ियों का नीलामी मूल्य 30 लाख रुपये था।

Advertisement

पैर में चोट की वजह से हीली महिला एशेज के टी20 चरण में भाग नहीं ले पाई थी। वह सिर्फ़ बल्लेबाज़ के रूप में इस मैच का हिस्सा थी, जबकि विकेटकीपिंग बेथ मूनी ने की थी। हालांकि मैच के बाद उन्होंने कहा था कि वह डब्ल्यूपीएल में हिस्सा नहीं लेंगी।

29-वर्षीय हेनरी, वेस्टइंडीज़ की मध्यक्रम की बल्लेबाज़ और उपयोगी तेज़ गेंदबाज़ हैं और वह डब्ल्यूपीएल का कभी भी हिस्सा नहीं रही हैं। हालांकि उनका फ़ॉर्म उनके साथ है और उन्होंने हाल ही में भारत दौरे पर सीरीज़ में 43 (टी20) और 61 (वनडे) रनों की उपयोगी पारियां खेली थी। उन्होंने 62 टी20 में 473 रन बनाने के साथ-साथ 22 विकेट भी लिए हैं, जबकि 49 वनडे में उनके नाम 559 रन और 32 विकेट हैं।

गार्थ इससे पहले गुजरात जायंट्स की तरफ़ से खेल चुकी हैं और उन्होंने हाल ही में एशेज में भी तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए हिस्सा लिया था। 28-वर्षीय गेंदबाज़ी ऑलराउंडर आयरलैंड की तरफ़ से भी क्रिकेट खेल चुकी हैं और उनके नाम 59 टी20 में 764 रनों के साथ-साथ 49 विकेट भी हैं।

वहीं ग्रैम की बात करें तो वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुकी हैं, हालांकि उन्हें कभी मैच में मौक़ा नहीं मिला था। वह डब्ल्यूबीबीएल में होबार्ट हरिकेन्स और पर्थ स्कॉर्चर्स का हिस्सा रह चुकी हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक वनडे और पांच टी 20I खेला है। उनके नाम आठ टी20 विकेट हैं।

Advertisement

गार्थ इससे पहले गुजरात जायंट्स की तरफ़ से खेल चुकी हैं और उन्होंने हाल ही में एशेज में भी तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए हिस्सा लिया था। 28-वर्षीय गेंदबाज़ी ऑलराउंडर आयरलैंड की तरफ़ से भी क्रिकेट खेल चुकी हैं और उनके नाम 59 टी20 में 764 रनों के साथ-साथ 49 विकेट भी हैं।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार