Navi Mumbai: मुंबई इंडियंस की दाएं हाथ की बल्लेबाज नैट साइवर-ब्रंट विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में सर्वाधिक अर्धशतकों के मामले में शीर्ष पायदान पर पहुंच गई हैं। अपने 10वें अर्धशतक के साथ साइवर-ब्रंट ने हरमनप्रीत कौर और मैग लेनिंग की बराबरी कर ली है।

Advertisement

गुरुवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में मुंबई यूपी वॉरियर्स के खिलाफ साइवर-ब्रंट ने 43 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 65 रन बनाए। साइवर-ब्रंट ने इस सीजन में अब तक 4, 70 और 65 रन की पारी खेली है।

Advertisement

एलिस पेरी इस लिस्ट में 8 अर्धशतकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं, जबकि एश्ले गार्डनर और शेफाली वर्मा 6-6 अर्धशतकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। इस टीम के लिए नैट साइवर ब्रंट ने 43 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 65 रन की पारी खेली, जबकि निकोला कैरी ने नाबाद 32 रन बनाए। विपक्षी खेमे से शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन और आशा जॉय ने 1-1 विकेट निकाला।

एलिस पेरी इस लिस्ट में 8 अर्धशतकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं, जबकि एश्ले गार्डनर और शेफाली वर्मा 6-6 अर्धशतकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों मैच जीतकर टॉप पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 4 में से 2 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। यूपी वॉरियर्स 4 में से पहला मैच जीतकर सबसे अंतिम स्थान पर मौजूद है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार