भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहली पारी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। यशस्वी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे और उनकी पारी का अंत सिर्फ 2 गेंदों में हो गया।

Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाने के बाद अपनी पहली पारी को घोषित किया। इसके बाद भारत की ओर से पारी का आगाज करने केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। यशस्वी से इस मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, उनकी पारी का अंत सिर्फ 2 गेंदों में हो गया। यशस्वी ने ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद पर बल्ला लगाने का प्रयास किया और गेंद सीधा गली पर खड़े फील्डर के हाथों में पहुंच गई।

यशस्वी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। यशस्वी बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ पिछले कुछ समय में संघर्ष करते नजर आए हैं। अपने टेस्ट करियर में वह 9वीं बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ आउट हुए हैं। इससे पहले, उन्हें मार्को यानसेन और मिचेल स्टार्क ने भी काफी परेशान किया था।

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाने के बाद अपनी पहली पारी को घोषित किया। इसके बाद भारत की ओर से पारी का आगाज करने केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। यशस्वी से इस मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, उनकी पारी का अंत सिर्फ 2 गेंदों में हो गया। यशस्वी ने ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंद पर बल्ला लगाने का प्रयास किया और गेंद सीधा गली पर खड़े फील्डर के हाथों में पहुंच गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की ओर से निशान मदुश्का ने 65 गेंदों में 66 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि रविंदु रसंता ने 71 रनों का योगदान दिया। कप्तान सोनल दिनुशा भी अच्छी लय में नजर आए और उन्होंने 71 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि पसिंदु सोरियाबंदरा ने 35 रनों का योगदान दिया। हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाज पूरी तरह से बेअसर दिखाई दिए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा एक भी विकेट नहीं निकाल सके, जबकि गुरनूर बरार को सिर्फ एक विकेट मिला। रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार