न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट और टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि, इस टीम में कुछ खिलाड़ियों के सिलेक्शन और कुछ प्लेयर्स को नजरअंदाज करने के कारण सिलेक्टर्स पर सवाल उठ रहे हैं।

यशस्वी का नाम फिर गायब : पिछली कुछ वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में जगह दी जा रही थी। माना जा रहा था कि टीम मैनेजमेंट अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए यशस्वी को बतौर बैकअप ओपनर टीम में शामिल करना चाहते हैं। हालांकि, वो अलग बात है कि यशस्वी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम में अब यशस्वी को रखा नहीं गया है और उनके स्थान पर ऋतुराज गायकवाड़ को जगह दी गई है। यहां तक कि चौथे और पांचवें वनडे, जिसमें शुभमन गिल टीम में नहीं होंगे, उसमें भी यशस्वी को मौका नहीं मिल सका है, जो काफी चौंकाने वाला है। यशस्वी ने 50 ओवर के फॉर्मेट में मौका मिलने पर अपनी काबिलियत को लगातार साबित किया है।

नमन से बेहतर विकल्प होते शिवम दुबे : न्यूजीलैंड दौरे के लिए नमन धीर को वनडे टीम में चुना गया है। हालांकि, न्यूजीलैंड की परिस्थिति में तेज या मध्यम गति के गेंदबाज ज्यादा असरदार रहते हैं और नमन स्पिन गेंदबाज हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या इस दौरे के लिए नमन की जगह पर शिवम दुबे को मौका नहीं मिलना चाहिए था? दुबे के पास अनुभव भी मौजूद है और वह मध्यम गति से गेंदबाजी करने के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं।

पूरी तरह फिट न होकर भी टीम में क्यों प्रसिद्ध : तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। प्रसिद्ध कृष्णा पूरी तरह से फिट नहीं हैं और वह इस सीरीज में खेलेंगे या नहीं, यह उनके फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा को फिट होने के लिए ज्यादा समय देकर मोहम्मद शमी या किसी अन्य तेज गेंदबाज को आजमाया जा सकता है।

नमन से बेहतर विकल्प होते शिवम दुबे : न्यूजीलैंड दौरे के लिए नमन धीर को वनडे टीम में चुना गया है। हालांकि, न्यूजीलैंड की परिस्थिति में तेज या मध्यम गति के गेंदबाज ज्यादा असरदार रहते हैं और नमन स्पिन गेंदबाज हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या इस दौरे के लिए नमन की जगह पर शिवम दुबे को मौका नहीं मिलना चाहिए था? दुबे के पास अनुभव भी मौजूद है और वह मध्यम गति से गेंदबाजी करने के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार