Young Indian: टी20 विश्व कप 2024 के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम 2026 के अगले टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों का आगाज शनिवार से कर देगी। शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया का मुकाबला हरारे के मैदान पर मेजबान जिम्बाब्वे से है। पांच मैचों की इस सीरीज के पहले मुकाबले में कुछ बातें देखने लायक होंगी।

Advertisement

सबसे पहले तो शुभमन गिल के लिए ये एक बड़ी सीरीज है क्योंकि वे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। गिल के पास युवाओं से भरी टीम को संभालने का बड़ा काम होगा। वे आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी का जिम्मा संभाल चुके हैं।

Advertisement

भारतीय टीम अब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बगैर खेलेगी। टीम को स्थापित कप्तान व बल्लेबाज दोनों की जरुरत है। ऐसे में शुभमन गिल को कप्तानी के साथ अपनी बैटिंग फॉर्म पर भी खास ध्यान देना होगा।

इस मैच में भारत के कई युवा खिलाड़ी टी20 डेब्यू कर सकते हैं जिनमें रियान पराग, अभिषेक शर्मा, तुषार देशपांडे, ध्रुव जुरेल और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी हैं। अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिंग में विस्फोटक शुरुआत करते हुए सबका दिल जीत लिया था। रियान पराग भी अब बदले हुए और परिपक्व बल्लेबाज नजर आ रहे हैं। ये दोनों अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के लिए बिल्कुल तैयार हैं। ध्रुव जुरेल टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं, जबकि तुषार देशपांडे और हर्षित राणा ने आईपीएल में कमाल किया है।

भारतीय टीम अब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बगैर खेलेगी। टीम को स्थापित कप्तान व बल्लेबाज दोनों की जरुरत है। ऐसे में शुभमन गिल को कप्तानी के साथ अपनी बैटिंग फॉर्म पर भी खास ध्यान देना होगा।

ऐसे में पहले मैच में दो ऐसी टीमों का भी मुकाबला होगा जिनमें भारत जीत के लिए भले ही सबकी पसंदीदा टीम हो लेकिन जिम्बाब्वे भी टी20 प्रारूप में अपनी धरती पर बहुत पीछे नहीं रहना चाहेगी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार