केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को भारत की दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से मुलाकात की, जो 'इंडिया-इंग्लैंड मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 सीरीज 2026' में शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड से लौटी है।

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज नई दिल्ली में भारत की दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से मिलकर खुशी हुई। यह टीम 'इंडिया-इंग्लैंड मेंस मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 सीरीज 2026' खेलकर इंग्लैंड के दौरे से लौटी है। देश के लिए सम्मान जीतने की उनकी कोशिशें और दृढ़ संकल्प भारत के युवाओं को प्रेरित करते हैं। मैंने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।"

दोनों देशों के बीच इस सीरीज में कुल 7 मैच खेले गए थे। सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने 29 रन से अपने नाम किया। इसके बाद अगले मुकाबले को भारत ने 6 रन के करीबी अंतर से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी।

सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से मात देकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन अगले मैच को इंग्लैंड ने 2 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज बराबरी पर ला दी।

इंग्लैंड की टीम ने पांचवें मैच को 54 रन से अपने नाम किया, जिसके बाद अगले मैच को 18 रन से जीतकर सीरीज में 4-2 से अजेय बढ़त हासिल कर ली।

सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से मात देकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन अगले मैच को इंग्लैंड ने 2 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज बराबरी पर ला दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन गवरे (68) और माजिद मगरे (63) की शानदार पारियों के दम पर 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 13.4 ओवरों में सिर्फ 88 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स की बालकनी में जाकर जर्सी लहराते हुए जश्न मनाया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार