वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​और अभिज्ञान कुंडू की शानदार पारियों और कप्तान आयुष म्हात्रे के तीन विकेटों की बदौलत भारत ने बुधवार को इयान हीली ओवल में ऑस्ट्रेलिया को 51 रनों से हराकर युवा वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

Advertisement

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिज्ञान कुंडू के 64 गेंदों पर 71, सूर्यवंशी और मल्होत्रा की 70-70 रनों की पारी के बदौलत 49.4 ओवर में 300 रन बनाए थे।

Advertisement

भारत को शुरुआती झटका तब लगा, जब कप्तान म्हात्रे पारी की दूसरी ही गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। इस वजह से सूर्यवंशी शुरुआत में थोड़े शांत रहे। धीरे-धीरे वह लय में लौटे और 68 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 70 रन बनाए। सूर्यवंशी ने मल्होत्रा ​​के साथ 117 रनों की साझेदारी की, जिन्होंने भी 74 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रनों का योगदान दिया।

इस पारी में सूर्यवंशी ने युवा वनडे में उन्मुक्त चंद के सबसे ज्यादा छक्कों (38 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ा। 14 साल के सूर्यवंशी ने इस साल की शुरुआत में युवा वनडे में सबसे कम उम्र और सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी के रूप में खुद को स्थापित करने के बाद, अब तक सिर्फ 10 पारियों में 41 छक्के लगाए हैं।

विकेटकीपर कुंडू ने 64 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 71 रनों की पारी खेली और भारत को 300 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

इस पारी में सूर्यवंशी ने युवा वनडे में उन्मुक्त चंद के सबसे ज्यादा छक्कों (38 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ा। 14 साल के सूर्यवंशी ने इस साल की शुरुआत में युवा वनडे में सबसे कम उम्र और सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी के रूप में खुद को स्थापित करने के बाद, अब तक सिर्फ 10 पारियों में 41 छक्के लगाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

तीन मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है। आखिरी मैच जीतकर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने उतरेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार