भारत की अंडर-19 टीम ने निरंजन शाह स्टेडियम में जारी अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। चार दिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन मेजबान टीम ने लक्ष्य रायचंदानी के दोहरे शतक के साथ अपनी पहली पारी में 8 विकेट खोकर 430 रन बनाए लिए हैं। इसी के साथ भारतीय टीम के पास 213 रन की शानदार बढ़त है।

Advertisement

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 217 रन पर सिमट गई। मेहमानों ने 27 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद ब्लेक केटल ने जेड हॉलिक के साथ चौथे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 174 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

ब्लेक ने 198 गेंदों में 14 चौकों के साथ 102 रन बनाए, जबकि हॉलिक ने 7 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली। इनके अलावा, एली ब्रेन ने नाबाद 25 रन टीम के खाते में जोड़े। भारतीय खेमे से ईशान ओम ने 53 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि मोहित उल्वा ने 3 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, कप्तान यशबर्धन चौहान ने 2 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में भारत की अंडर-19 टीम ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 92 ओवरों का सामना करते हुए 8 विकेट खोकर 430 रन बना लिए। 17 वर्षीय सलामी बल्लेबाज लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने भारतीय पारी की नींव रखी। उन्होंने सागर विर्क (11) और कुशाग्र ओझा (13) के साथ 23-23 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 46 के स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य ने कप्तान यशबर्धन (54) के साथ तीसरे विकेट के लिए 129 रन जुटाकर भारतीय टीम को 170 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन 40वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर क्रमश: यशबर्धन और मनल चौहान (0) पवेलियन लौट गए।

इसके बाद लक्ष्य ने मानव कृष्णा (25) के साथ छठे विकेट के लिए 45 रन और अयान अकरम (26) के साथ 51 रन जुटाकर टीम को 250 के पार पहुंचा दिया। भारतीय टीम को जब ईशान ओम (7) के रूप में आठवां झटका लगा, तब स्कोर 293 था, जिसके बाद लक्ष्य ने मोहित उल्वा के साथ नौवें विकेट के लिए 137 रन की अटूट साझेदारी करते हुए मेजबानों को 430 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

लक्ष्य ने कप्तान यशबर्धन (54) के साथ तीसरे विकेट के लिए 129 रन जुटाकर भारतीय टीम को 170 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन 40वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर क्रमश: यशबर्धन और मनल चौहान (0) पवेलियन लौट गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार