भारत की अंडर-19 टीम ने रविवार को निरंजन शाह स्टेडियम में जारी अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को सिर्फ 217 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद दिन की समाप्ति तक भारतीय खेमे ने बगैर कोई विकेट गंवाए 8 रन बना लिए हैं।

Advertisement

चार दिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में सिर्फ 217 रन ही बना सकी। इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। आलम ये रहा कि 27 के स्कोर तक 3 विकेट गिर गए थे, जिसके बाद ब्लेक केटल ने जेड हॉलिक के साथ चौथे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 174 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

हॉलिक 160 गेंदों में 7 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्लेक ने 198 गेंदों में 102 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। इस जोड़ी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और पूरी टीम 86.5 ओवरों में सिमट गई। इस बीच एली ब्रेन ने नाबाद 25 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। मेजबान टीम से ईशान ओम ने 24.5 ओवरों में 53 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि मोहित ने 3 विकेट चटकाए। इनके अलावा, कप्तान यशबर्धन चौहान को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

इसके जवाब में, पहले दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम ने महज 1 ओवर का सामना किया। केसी बार्टन के ओवर की सभी गेंदें लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने खेलीं, जिन्होंने 2 चौकों के साथ 8 रन बनाए।

यशबर्धन चौहान की कप्तानी में भारतीय टीम लक्ष्य राजेश रायचंदानी, सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), ईशान ओम, मोहित उलवा, प्रियांशु सिंह और प्रणव राघवेंद्र के साथ यह मैच खेल रही है।

इसके जवाब में, पहले दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम ने महज 1 ओवर का सामना किया। केसी बार्टन के ओवर की सभी गेंदें लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने खेलीं, जिन्होंने 2 चौकों के साथ 8 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' कर चुकी है। मेजबान टीम अब टेस्ट सीरीज में भी क्लीन स्वीप के इरादे से उतरी है, जिसका दूसरा और अंतिम मैच 5 अक्टूबर से अहम खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार