भारत की अंडर-19 टीम ने मंगलवार को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका अंडर-19 को करारा जवाब दिया है। श्रीलंकाई टीम ने चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 424/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में मेहमान टीम ने दूसरे दिन की समाप्ति तक बगैर कोई विकेट गंवाए 186 रन बना लिए हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका अंडर-19 टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मेजबान टीम ने महज 3 रन तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से सेनूजा वेकुनागोडा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान विमथ दिनसारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 143 रन जोड़े।
दिनसारा 9 चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सेनुजा ने कविजा गमागे (49) के साथ चौथे विकेट के लिए 128 रन और चमिका हीनातिगाला (45) के साथ पांचवें विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी की।
सेनुजा ने दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 267 गेंदों में 1 छक्के और 33 चौकों के साथ 233 रन बनाए, जबकि ओशादा मनहारा 31 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय खेमे से जागनाथन हेमचुदेशन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। काव्य पटेल और प्रियांशु सिंह ने 2-2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में लक्ष्य राजेश रायचंदानी और सागर विर्क ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने मुकाबले के दूसरे दिन तक 58 ओवरों के खेल में 186 रन की अटूट साझेदारी कर ली है।
सेनुजा ने दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 267 गेंदों में 1 छक्के और 33 चौकों के साथ 233 रन बनाए, जबकि ओशादा मनहारा 31 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय खेमे से जागनाथन हेमचुदेशन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। काव्य पटेल और प्रियांशु सिंह ने 2-2 विकेट निकाले।
Also Read: LIVE Cricket Score
दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का अगला मैच 20 जुलाई से इसी मैदान पर खेला जाना है। इससे पहले भारतीय टीम को 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।