इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाकेदार शुरुआत के बाद दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) फिसल गई और एक बार फिर से प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। डीसी 14 मैच में 7 जीत के साथ छठे स्थान पर रही। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अगले सीजन (आईपीएल 2027) से पहले डीसी में बड़ा बदलाव दिख सकता है। टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह के डीसी से जुड़ने की खबर है।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक युवराज सिंह आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) कोचिंग टीम का हिस्सा हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो बतौर कोच युवराज पहली बार नजर आएंगे। 2019 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से युवराज किसी भी टीम के साथ आधिकारिक तौर पर बतौर कोच नहीं जुड़े हैं।

Advertisement

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स का मालिकाना हक जेएसडब्ल्यू ग्रुप और जीएमआर ग्रुप के पास है। दोनों ग्रुप 2-2 साल के लिए टीम का पूरा प्रबंधन देखते हैं। आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में डीसी पर पूरा नियंत्रण जीएमआर ग्रुप के पास था और टीम से जुड़े सभी निर्णय इसी ग्रुप ने लिए, जिसमें कोच और कप्तान का चयन भी शामिल था। अगले दो सीजन (आईपीएल 2027 और आईपीएल 2028) के डीसी का प्रबंधन फिर से जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पास आ गया है। ऐसे में डीसी का कप्तान और कोचिंग टीम बदलना तय है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नई कोचिंग टीम का नेतृत्व पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कर सकते हैं, और इसी टीम का हिस्सा युवराज सिंह हो सकते हैं।

पिछले दो सीजन डीसी के कप्तान अक्षर पटेल और हेड कोच हेमांग बदानी थे। दोनों के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीसी में ऋषभ पंत की वापसी हो सकती है और वे कप्तान बनाए जा सकते हैं, जबकि सौरव गांगुली हेड कोच हो सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, नई कोचिंग टीम का नेतृत्व पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कर सकते हैं, और इसी टीम का हिस्सा युवराज सिंह हो सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, चुस्त क्षेत्ररक्षण और उपयोगी स्पिन गेंदबाजी के लिए मशहूर युवराज कभी किसी टीम के साथ आधिकारिक कोच नहीं रहे, लेकिन मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान (वनडे और टेस्ट) शुभमन गिल और टी20 के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने उन्हीं के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ी सफलता हासिल की है। युवराज सिंह ने प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य का भी मार्गदर्शन किया है। दिग्गज ऑलराउंडर ने संजू सैमसन और ऋषभ पंत को भी उनके मुश्किल समय में दिशा-निर्देश दिया है। ऐसे में युवराज अगर डीसी की कोचिंग टीम का हिस्सा बनते हैं, तो अगले सीजन में टीम अलग अंदाज में नजर आ सकती है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार