भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे। हमें बोर्ड पर कुछ रन लगाने की जरूरत है। हमारी टीम में बस एक बदलाव है। हमें अच्छा अनुभव मिला है, और यह भी पता चल गया है कि हमें किन कमियों को दूर करना है। इस स्तर के मैच खेलना वाकई बहुत अच्छा रहा, लेकिन हम और बेहतर कर सकते हैं। हमें अपनी पूरी क्षमता लगानी होगी। 250 से ऊपर का कोई भी स्कोर हमें जीत के लिए एक अच्छी चुनौती पेश करने का मौका देगा।"
भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, "हमारी टीम में तीन बदलाव हैं - क्रांति, हरलीन और यास्तिका शामिल हुई हैं। आगे हमारा साउथ अफ्रीका दौरा और चैंपियंस ट्रॉफी है, और ये मैच फ्लडलाइट्स में खेले जाएंगे। हम यह देखने की कोशिश करेंगे कि सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन क्या है। पार्ट-टाइम स्पिनरों की मदद से हम एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को टीम में रख सकते हैं। मुझे लगता है कि हम कुछ और विकेट ले सकते हैं। पिच को देखते हुए, 180 रन से कम का स्कोर हमारे लिए अच्छा रहेगा। वे अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं।"
भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 121 रनों से रौंदा था। बल्लेबाजी में हरमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। वहीं, दीप्ति शर्मा ने भी महज 86 गेंदों में 106 रनों की दमदार पारी खेली थी। प्रतिका रावल भी अच्छी लय में दिखाई दी थीं और उन्होंने 67 गेंदों में 61 रन बनाए थे। गेंदबाजी में क्रांति गौड़ की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल हुई वैष्णवी शर्मा ने दूसरे वनडे में सिर्फ 39 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, दीप्ति शर्मा 3 विकेट भी निकालने में सफल रही थीं।
दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस सीरीज में कुछ खास नहीं रहा है। दूसरे वनडे में भी टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन इसके बाद टीम की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी। टीम की तरफ से मोडेस्टर मुपाचिकवा ने 70 गेंदों में सर्वाधिक 49 रन बनाए थे, जबकि चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 46 रन बनाए थे। टीम की गेंदबाज भी रनों पर लगाम लगाने में नाकाम रही हैं। भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता और वैष्णवी शर्मा।
दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस सीरीज में कुछ खास नहीं रहा है। दूसरे वनडे में भी टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन इसके बाद टीम की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई थी। टीम की तरफ से मोडेस्टर मुपाचिकवा ने 70 गेंदों में सर्वाधिक 49 रन बनाए थे, जबकि चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 46 रन बनाए थे। टीम की गेंदबाज भी रनों पर लगाम लगाने में नाकाम रही हैं। भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS