17 जनवरी। 341 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा। डेविड वॉर्नर 12 गेंद पर 15 रन बनाकर शमी की गेंद पर मनीष पांडे के द्वारा लपके गए।
मनीष पांडे ने एक जबरदस्त कैच एक हाथ से हवा में उछलकर लपका। मनीष पांडे के द्वारा लपके गए कैच ने हर किसी का दिल जीत लिया। कोहली भी मनीष पांडे को गले से लगा लिया तो वहीं वॉर्नर भी विश्वास ही नहीं कर पाए कि पांडे जी ने ऐसा कमाल का कैच लपक लिया है।
इससे पहले भारत ने शुक्रवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 340 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। भारत के लिए शिखर धवन ने 90 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 96 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने 76 गेंदों पर 78 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके शामिल रहे।
लोकेश राहुल ने अंतिम ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे।
बल्लेबाजों के पिच पर दौड़ने के कारण भारतीय टीम पर पांच रनों की पेनाल्टी लगाई गई। इस कारण अब आस्ट्रेलियाई टीम बिना कोई विकेट गंवाए पांच रनों से आगे खेलना शुरू करेगी।