भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी और मशहूर टीवी एंकर मयंती लैंगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मयंती लैंगर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बीच एक यूजर ने मंयती की तस्वीर पर कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की जिसपर मंयती का जवाब आपका दिल जीत लेगा।  

Advertisement

मयंती ने लोगों से घर पर रहने की अपील करते हुए ट्वीट के साथ अपनी और अपने बेटे की एक क्यूट तस्वीर पोस्ट की थी। मंयती ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि सुरक्षित रहिए। घर पर रहिए। मास्क पहने रहिए। कई लोग ऐसे हैं जो आपकी जिम्मेदारी हैं। चलिए इसे एकसाथ करते हैं।

Advertisement

मंयती की इस फोटो पर रचित गौरव नाम के एक यूजर ने लिखा, 'कोई सेंस होती है… कौन सी जगह कौनसी फोटो लगानी है।' मयंती लैंगर ने बहुत ही सादगी से इस यूजर को जवाब देते हुए लिखा, 'दोस्त, घर पर हूं। कृपया सुरक्षित रहिए।' मंयती के इस जवाब पर यूजर को तुरंत अपनी गलती का एहसास हो गया और उसने विनम्रता पूर्वक दूसरा ट्वीट किया।

यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'कोई और दिन होता तो मैंने आपकी तस्वीर की सराहना की होती, लेकिन इस समय में दिमाग में देश में कोविड की भयावह स्थिति है। जारी रखिए। आपका टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे हैं।' मालूम हो कि फेमस स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है और वह अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार