एकतरफ भारतीय टीम साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल़्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के आखिरी दिन संघर्ष कर रही है, जबकि दूसरी ओर देश चैंपियंस ट्रॉफी में 8 साल पुरानी जीत का जश्न मना रहा है। ठीक इसी दिन 2013 में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को पांच रन से हराकर इतिहास रच दिया था।

Advertisement

भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के साथ भारत के तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक फोटो शेयर की, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं लेकिन आईसीसी द्वारा शेयर की गई इसी फोटो पर इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने तंज कसने की कोशिश की।

Advertisement

इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड ने आईसीसी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "वो एक टेस्ट मैच की पांचवें दिन की पिच की तरह थी। पिच अद्भुत स्पिन ले रही थी।" ब्रॉड का ये कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे फैंस बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं।

जहां तक उस फाइनल मैच की बात है तो इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 129/7 रन बनाए और इंग्लैंड को 124 रनों पर ही रोककर पांच रनों से चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार