4 अक्टूबर। साउथ अफ्रीका ने यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार का अंत आठ विकेट के नुकसान पर 385 रनों के साथ किया। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 502 रनों पर घोषित किया था।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका अभी भी भारत की पहली पारी के स्कोर से 117 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक सेनुरान मुथुसामी 12 और केशव महाराज तीन रन बना चुके थे।

दक्षिण अफ्रीका को यहां तक पहुंचाने में डीन एल्गर और क्विंटन डी कॉक का अहम योगदान रहा है। एल्गर ने 160 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 287 गेंदों का सामना किया और 18 चौकों सहित चार छक्के लगाए। डी कॉक ने 163 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 55 रनों का योगदान दिया।

भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट अपने नाम किए। रवींद्र जडेजा ने दो सफलताएं अर्जित कीं। ईशांत शर्मा के हिस्से एक विकेट आया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार