20 अगस्त,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ओलंपिक खेलों में भले ही क्रिकेट को अभी तक शामिल नहीं किया गया है लेकिन रियो में जारी खेलों के इस महाकुंभ में एक पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा कर लिया। देखें क्रिकेटर शाकिब अल हसन की हॉट वाइफ, परी जितनी हैं खूबसूरत 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुकी 33 वर्षीय ऑलराउंडर सनाटे विल्जोन ने अपने देश के लिए जैवलीन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 1 टेस्ट औऱ 17 वन डे मैच खेले हैं। जरूर पढ़ें: एमएस धोनी ने विराट कोहली से मानीं हार,कह दी इतनी बड़ी बात।

Advertisement

वह क्रोएशिया की एथलीट सारा कोल्क के बाद दूसरे नंबर पर रही जिन्होंने 66.18 मीटर तक भाला फेंका (जैवलीन थ्रो) और गोल्ड पर कब्जा किया। विल्जोन ने 64.92  तक ही भाला फेंक पाई औऱ अपने देश को इस ओलंपिक का नौंवा मेडल दिलाया। वहीं जर्मनी की एथलीट लिंडा स्थाल ने 64.91 मीटर दूर भाला फेंक कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ये भी पढ़ें: 50 साल की उम्र तक खेलना चाहता है ये पाकिस्तानी क्रिकेटर

विल्जोन 2012 मे हुए लंदन ओलंपिक में भी हिस्सा रही थी लेकिन वह पदल हासिल करने से चूक गई थी औऱ चौथे नंबर पर रही थी। 

पूर्व ऑलराउंडर सनाटे विल्जोन ने साल 2002 में भारत के खिलाफ बोलैंड बैंक पार्क, पार्ल में अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने दोबारा टेस्ट मैच नहीं खेला। उस मैच में उन्होंने 17 और 71 रनों की पारी खेली थी।  जरूर पढ़ें: क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर, यह दिग्गज खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट

क्रिकेट मे उनका इंटरनेशनल करियर केवल 2 साल ही चल सका। सन् 2000 में अपने वन डे करियर की शुरूआत करने वाली विल्जोन ने 2002 में भारत के खिलाफ अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच खेला थआ। उन्होंने अपने वन डे करियर में 198 रन बनाए और 5 विकेट लिए।

Advertisement

इन खिलोड़ियों ने भी जोते हैं ओलंपिक मेडल

विल्जोन यह दुलर्भ उपलब्धि हासिल करने वाली अकेली इंटरनेशनल क्रिकेटर नहीं हैं। इससे पहले इंग्लैंड के लिए एक टेस्ट मैच खेलने वाले जैक मैकब्रायन ने ग्रेट ब्रिटेन हॉकी टीम के साथ 1920 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था । 

इसके अलावा इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट मैच खेलने वाले जॉनी डगलस ने 1908 के ओलंपिक खेलों में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता था। जॉनी ने कुछ मैचों में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार