मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने रविवार, 19 जनवरी को वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर एक भव्य समारोह आयोजित किया। इस समारोह के दौरान कई दिग्गज भारतीय क्रिकेटर शामिल हुए। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए खचाखच भरी भीड़ के सामने कार्यक्रम स्थल पर अजिंक्य रहाणे, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, रोहित शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement

इस समारोह के दौरान, सुनील गावस्कर काफी खुश नजर आए और उन्होंने गायक शेखर रवजियानी के साथ बॉलीवुड गाने 'ओम शांति ओम' पर डांस भी किया। इस खास पल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि 75 साल के गावस्कर अपनी उम्र की परवाह किए बिना एक युवा की तरह ओम शांति ओम सॉन्ग पर थिरकते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

इसके साथ ही जब शेखर रवजियानी ने सचिन तेंदुलकर को माइक सौंपा तो वो भी गाना गाते नजर आए। जश्न के दौरान, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए भी देखा गया, जिसे 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस मेगा इवेंट से पहले स्टेडियम में प्रदर्शित किया गया था। रोहित ने इस दौरान भारतवासियों को ये आश्वासन दिया कि वो और उनकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी घर लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों से कहा, "हम एक और टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे। मुझे यकीन है कि जब हम दुबई पहुंचेंगे, तो 140 करोड़ लोगों की इच्छाएं हमारे पीछे होंगी, हम ये जानते हैं। हम इस ट्रॉफी को वानखेड़े में वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।"

आपको बता दें कि रोहित शर्मा को 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया। शुभमन गिल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया, जिसमें विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल हैं। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने शनिवार, 18 जनवरी को मुंबई में टीम की घोषणा की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार