भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भारतीय टीम के पहले मैच के लिए इंडियन प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इस टीम में उन्होंने तीन घातक ऑलराउंडर भी शामिल किये हैं।

Advertisement

यशस्वी हैं टीम का हिस्सा, लेकिन नहीं करेंगे ओपनिंग

Advertisement

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने यंग लेफ्टी बैटर यशस्वी जायसवाल को टीम में रखा है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि वो ओपनर के तौर पर शामिल नहीं किये गए हैं। सुनील गावस्कर का मानना है कि आयरलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली को ओपन करना चाहिए और यशस्वी जायसवाल को नंबर तीन पर बैटिंग के लिए उतरना चाहिए।

3 घातक ऑलराउंडर हैं टीम का हिस्सा

सुनील गावस्कर ने अपनी इंडियन इलेवन चुनते हुए तीन ऑलराउंडर प्लेयर्स को जगह दी है। इसमें हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे शामिल हैं। सुनील गावस्कर का मानना है कि ये खिलाड़ी नंबर छह, सात और आठ पर खेल सकते हैं और टीम को बॉलिंग ऑप्शन के साथ विविधता दे सकते हैं।

सुनील गावस्कर ने चुनी इंडियन प्लेइंग इलेवन बनाम आयरलैंड

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

ये है टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड

Also Read: Live Score

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर),  संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार