चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट में मिली 317 रनों की विशाल जीत के बाद भारतीय टीम मोटेरा स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट (डे-नाइट) मैच में बढ़े हुए मनोबल के साथ उतरेगी। भारत में पिंक गेंद से होने वाले इस दूसरे मुकाबले के लिए टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Advertisement

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि भारतीय टीम को इस मुकाबले में तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ उतरना चाहिए। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय है, जिन्हें दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था।

Advertisement

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “ जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी पक्की है। टीम को तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि यह पिंक बॉल टेस्ट है। शाम की तरफ बढ़ते हुए गेंद थोड़ा टर्न करेगा और जब आप लाइंट्स में खेलेंगे तो पूरी तरह से अलग सीम होगा। इसलिए एक बदलाव देखने को मिल सकता है, कुलदीप की जगह बुमराह।”

चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में कुलदीप ने सिर्फ 6 ओवर गेंदबाजी की थी और उनके हाथ एक भी सफलता नहीं आई थी। दूसरी पारी में उन्होंने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

तीसरे टेस्ट के लिए सुनील गावस्कर का प्लेइंग XI

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार