भारतीय टीम जून के महीने (26 तारीख) के आखिर में आयरलैंड का टूर करेगी जहां उन्हें दो मैचों की टी20 सीरीज (IRE vs IND T20) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भी चुना गया है। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या वैभव को प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिलेगा? और अगर ऐसा होता है तो वो किसके साथ ओपनिंग करेंगे?
इन सवालों के जवाब तो हमें 26 तारीख को ही मिलेंगे, हालांकि इसी बीच भारत के महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने इस पर अपनी राय रख दी है। उन्होंने कहा, "मेरे फर्स्ट चॉइस ओपनिंग पेयर तो संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा हैं, लेकिन मैं चाहूंगा कि आयरलैंड टूर पर टीम इंडिया के लिए एक मुकाबले में वैभव अभिषेक के साथ ओपन करें और एक मुकाबले वैभव संजू सैमसन के साथ ओपन करें।"
वो आगे बोले, "इससे हमें पता चलेगा कि वैभव किस तरह इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड की पिच पर अपनी बल्लेबाज़ी को एडजस्ट करते हैं। इसके बाद उनकी फॉर्म को देखकर इंग्लैंड में जो पांच टी20 मैच हैं, वहां पर उन्हें चुना (प्लेइंग इलेवन) जा सकता है।" सुनील गावस्कर ने कहा, "संजू सैमसन ने मिडिल ऑर्डर में बैटिंग की है तो वो वहां खेल सकते हैं और ऐसा हो सकता है कि वैभव और अभिषेक एक साथ ओपनिंग करें।"
सुनील गावस्कर ने कहीं ना कहीं ये संकेत दे दिए हैं कि वो भारत की टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग जोड़ी के तौर पर देखते हैं। याद दिला दें कि 15 साल के वैभव ने सुनील गावस्कर को बीते समय में काफी प्रभावित किया है। इस छोटी उम्र के लड़के को IPL19 में सर्वाधिक रन (16 मैचों में 776 रन) बनाने के बाद टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड में जगह मिली है। यही वज़ह है फैंस भी उन्हें भारतीय जर्सी में खेलते हुए देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड और आयरलैंड टूर के लिए भारतीय टी20 स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।