वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट को जमकर फटकार लगाई जा रही है। इस टेस्ट के पांचवें दिन विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से किसी चमत्कार की उम्मीद थी लेकिन ये दोनों ही चमत्कार तो दूर भारत के लिए लड़ भी ना सके। विराट कोहली जिस तरह से दूसरी पारी में आउट हुए उसने कई भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया और क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी उनके खराब शॉट की आलोचना करते दिखे।

Advertisement

विराट के खराब शॉट को देखकर महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी अपना गुस्सा काबू ना कर पाए और लाइव टीवी पर ही उन पर आग बबूला हो गए। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो विराट को फटकार लगा रहे हैं।

Advertisement

गावस्कर से जब पूछा जाता है कि विराट कोहली के आउट होने के तरीके पर आप क्या कहेंगे? तो वो कहते हैं, "ये एक बहुत ही सामान्य शॉट था। ऑफ स्टंप के बाहर। वो इससे पहले गेंदों को छोड़ रहे थे। शायद वो सचेत थे कि उन्हें अर्धशतक तक पहुंचने के लिए एक रन की जरूरत थी। ये तब होता है जब आप एक माइलस्टोन के करीब होते हैं।" 

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "ये जडेजा के साथ भी हुआ। उन्होंने पहली पारी में वो डिलीवरी खेली जो उन्हें 48 के स्कोर पर नहीं खेलनी चाहिए थी। अजिंक्य रहाणे के साथ हुआ जो 46 पर थे। उन्होंने वो शॉट इतने समय तक नहीं खेला था। अचानक आप उस शॉट को क्यों खेलते हैं? क्योंकि आप उस लैंडमार्क के बारे में जानते हैं। ये एक खराब शॉट था। आपको कोहली से पूछना चाहिए कि उसने कौन सा शॉट खेला। वो मैच जीतने के बारे में इतनी बात करता है कि आपको एक लंबी पारी की आवश्यकता होती है। यदि आप ऑफ स्टंप के बाहर इतनी दूर गेंद खेलते हैं तो आप ये कैसे करेंगे?"

आपको बता दें कि भारत को ये मैच जीतने के लिए 444 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था जिसका पीछा करते हुए, टीम इंडिया ने पांचवें दिन लंच से पहले ही सात विकेट खो दिए और ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से मैच जीत लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार