15 फरवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न ने हाल ही में वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत से ओपनिंग कराने का आइडिया दिया था। अब भारत के दिग्गज बल्लेबाज औऱ पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने उनके इस बात का समर्थन किया है। 

Advertisement

पंत से ओपनिंग कराने की बात पर गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा ,“ हां, क्यों नहीं। अगर आप ऋषभ पंत के साथ ओपन करते हैं तो आपके पास ओपन का तीसरा विकल्प भी होगा। अगर वह टॉप ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी करता है, तो वह मिडल ऑर्डर में भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है। 

Advertisement

बता दें वॉर्न ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, “ रोहित शर्मा के साथ मिलकर पंत ओपन कर सकते हैं। मैं जानता हूं कि शिखर धवन का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन ऋषभ पंत का रोहित शर्मा के साथ बैटिंग में ओपनिंग करना भारत के लिए बहुत अच्छा रहेगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार