KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज गेदंबाज सुनील नारायण (Sunil Narine) ने गुरुवार (9 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट लिया। इस एक विकेट के साथ ही नारायण ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
नारायण ने भारत में टी-20 क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं औऱ ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो हैं, जिन्होंने भारत में 190 टी-20 विरेट लिए हैं।
हालांकि मौजूदा आईपीएल सीजन में नारायण अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं औऱ सिर्फ 2 विकेट लिए हैं।
गौरतलब है कि इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने केकेआर को 3 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कोलकाता ने 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंदों में 45 रन, कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 24 गेंदों में 41 रन, रोवमैन पॉवेल ने 24 गेंदों में नाबाद 39 रन और कैमरून ग्रीन ने 24 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट गवाकर जीत हासिल की। जिसमें आयुष बदोनी ने 37 गेंदों में 54 रन और मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन की तूफानी पारी खेली।